संघर्ष
सपनों के हकीकत से
हकीकत के सपनों का ।
अपनों की खुशियों में
खोये स्थूल से
जीवन के अस्तित्व का ।।
हिम्मत की नींव से
उसके अपने दर्द का ।
अन्तर्मन के भावों का
भौतिक परिभाषाओं से ।।
जी चुकी सांसों का
महसूस हो रही हवाओं से ।
आचरण के संबल से
शब्दों के नसीहत का ।।
जिए पलों की नरमी से
मौसम की गरमी का ।
आत्मा के बन्धन से
मन की उलझन का ।।
एहसास के मौन सवालों से
बुद्धि के बोलते जबाबों का ।
फूलों की खुशबू से
काँटो की चुभन का ।
सत्य से
किस्मत का ।।
सपनों के हकीकत से
हकीकत के सपनों का ।
अपनों की खुशियों में
खोये स्थूल से
जीवन के अस्तित्व का ।।
हिम्मत की नींव से
उसके अपने दर्द का ।
अन्तर्मन के भावों का
भौतिक परिभाषाओं से ।।
जी चुकी सांसों का
महसूस हो रही हवाओं से ।
आचरण के संबल से
शब्दों के नसीहत का ।।
जिए पलों की नरमी से
मौसम की गरमी का ।
आत्मा के बन्धन से
मन की उलझन का ।।
एहसास के मौन सवालों से
बुद्धि के बोलते जबाबों का ।
फूलों की खुशबू से
काँटो की चुभन का ।
सत्य से
किस्मत का ।।
Comments
Post a Comment